पटना: बिहार कांग्रेस के विधायकों की नाराजगी और उनके एनडीए के संपर्क में होने की चर्चा के बीच प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद अखिलेश सिंह ने दावा करते हुए कहा कि किसी के चाहने से कांग्रेस में कोई टूट नहीं होने वाली है।
पटना में अखिलेश सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर कांग्रेस के विधायकों को किस बात की नाराजगी हो सकती है? विधायकों में किसी बात की नाराजगी नहीं है। उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों पर तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस में टूट की खबरें तो पिछले कई वर्षों से देख रहा हूं। यह 2015 के विधानसभा चुनाव से देख रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी टूट रही है। 2020 में चुनाव हुआ, उस समय भी कहा गया कि कांग्रेस पार्टी टूट रही है। 2025 में जो चुनाव हुआ, और जो विधायक जीते हैं, वे सब पूरी तरह से कांग्रेस के साथ हैं।"






