बीते दिन 2,487 नए कोरोना केस मिले, 13 मरीजों की मौत

covid-india

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में 2,487 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,31,21,599 हुई, जबकि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम होकर 17,692 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 13 और मरीजों की मृत्यु के बाद देश में मृतकों की संख्या 5,24,214 पर पहुंची। एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 404 मामलों की कमी दर्ज की गई। संक्रमण की दैनिक दर 0.61 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.62 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार, इस बीमारी से अब तक उबरने वाले मरीजों की संख्या 4,25,79,693 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 191.32 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं, दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 899 नए मामले सामने आए। चार और मरीजों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 3.34 प्रतिशत रही। संक्रमण से मौत के ये मामले दो महीने से अधिक के वक्त में सर्वाधिक हैं। इससे पहले सात मार्च को संक्रमण से तीन लोगों की और चार मार्च को चार लोगों की मौत हुई थी।

Related posts

Loading...

More from author

Loading...