दीपिका पादुकोण को ऑरेंज गाउन को संभालने में हुई परेशानी

Deepika Padukone

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कान्स फिल्म फेस्टिवल से हालिया लुक सामने आया है, जिसमें वो एक ऑरेंज गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने अब तक अपनी पब्लिक अपियरेंस को सिंपल रखा, लेकिन वो अपने लेटेस्ट लुक को सही से कैरी नहीं कर पाईं। दरअसल दीपिका फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं, जहां वो बाकी जूरी मेंबर्स के साथ फोटोशूट करवा रही थीं। साथ में असिस्टेंट नहीं होने की वजह से दीपिका खुद ही पूरे वक्त अपनी ड्रेस को संभाल रही थीं। ड्रेस संभालने के चक्कर में उन्हें बहुत अजीब ढंग से चलना पड़ रहा था। दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें दीपिका इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर हैं।

Related posts

Loading...

More from author

Loading...