विक्की कौशल ने 16 मई को 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्टर ने न्यूयॉर्क में वाइफ कटरीना कैफ के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियोज और फोटोज शेयर की। वीडियो में कटरीना एक्टर के साइड में बैठी हुई हैं और विक्की के कैंडल्स बुझाने पर हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गा रही हैं। एक्टर ने ग्रेटिट्यूड भरी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "फेवरेट लोगों के साथ नए साल में एंट्री। मेरा दिल बेहद खुशी और ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ है। मुझे अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजने के लिए थैंक्यू। प्यार, प्यार और बहुत सारा प्यार!!!" विक्की फिलहाल न्यूयॉर्क में अपनी वाइफ और एक्ट्रेस कटरीना के साथ छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। कटरीना ने विक्की के बर्थडे पर एक्टर के साथ फोटो शेयर कर लिखा था, "न्यूयॉर्क वाला बर्थडे।" जिस पर विक्की ने रिएक्ट कर कमेंट किया था, "शादीशुदा वाला बर्थडे।" वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की जल्द ही कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ गोविंदा नाम मेरा में नजर आएंगे।
