अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ नजर आएंगे। एक्टर हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे। जहां कपिल एक्टर को उनकी को-स्टार्स के लिए ट्रोल करते नजर आए। कपिल के शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया। जिसमें कपिल अक्षय कुमार के फिल्मों में हीरोइन के साथ रोमांस करने पर मजाक कर रहे हैं। कपिल ने कहा कि जब वो स्कूल में थे, तब अक्षय, माधुरी दीक्षित और आयशा जुल्का के साथ स्क्रीन पर रोमांस कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि जब वो कॉलेज में आए तब अक्षय बिपाशा बसु और कैटरीना कैफ के साथ पर्दे पर रोमांस कर रहे थे। कपिल ने आगे अक्षय की हालिया रिलीज फिल्मों में उन्हें स्क्रीन पर कृति सेनन, कियारा आडवाणी और मानुषी के साथ रोमांस करते हुए देख कहा, "हम तो सिर्फ इनकी हीरोइनों के इंटरव्यू लेने के लिए पैदा हुए हैं।"
