मुंबई: भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस पर आम लोगों से लेकर राजनेताओं तक की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी खुशी जाहिर की और पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि केवल वह ही है, जो ऐसा कर सकते हैं।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है, जिसमें वह अपने माथे पर तिलक लगवाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के ऊपर कंगना ने लिखा, ''अविश्वसनीय!! केवल प्रधानमंत्री मोदी ही ऐसा कर सकते हैं। भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग के सीईओ ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले 2.5 साल में भारत जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।''






