मुंबई: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। दोनों ही फिल्में अलग-अलग शैली की हैं, लेकिन दोनों ने अपनी कहानी, स्टार कास्ट और दर्शकों के इमोशंस को पकड़ने की कोशिश की है। एक तरफ जहां 'बॉर्डर 2' एक एक्शन वॉर फिल्म है, वहीं दूसरी तरफ, 'मर्दानी 3' बढ़ते अपराध को उजागर करने वाली कहानी है। दोनों फिल्मों का कलेक्शन दमदार है।
बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का जलवा जारी है। फिल्म ने 23 जनवरी को रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींचा। पहले दिन इसने 30 करोड़ रुपए कमाए और दूसरे दिन यानी शनिवार को 36.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपए कमाए, जबकि चौथे दिन यह आंकड़ा 59 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। पांचवें दिन 20 करोड़ और छठे दिन 13 करोड़ की कमाई रही। सातवें दिन यह आंकड़ा 11.25 करोड़ रुपए तक गिर गया। पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपए रहा। दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपए और नौवें दिन 17.75 करोड़ रुपए कमाए, जिससे कुल कमाई 252.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। यह फिल्म 275 करोड़ रुपए के बजट में बनी है और अब मुनाफा कमाने की दिशा में बढ़ रही है।






