पूर्वी मेदिनीपुर जिले में बंगाल पुलिस में बरामद किए बम से भरे 15 ड्रम, किए गए निष्क्रिय

West Bengal-Bomb

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य के पूर्वी मेदिनीपुर जिले स्थित बक्चा के होगला वन क्षेत्र से शनिवार को मिले बमों को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। ये बम पूर्वी मेदिनीपुर में पुलिस की छापेमारी के दौरान मिले थे। बम मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत यह सूचना बम निरोधक दस्ते को भेजी थी। खबरों के मुताबिक पुलिस ने बम से भरे होने के संदेह में करीब 15 ड्रम बरामद किए थे। बमों की संख्या एक हजार से अधिक बताई जा रही है। इस संबंध में पूर्वी मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक अमरनाथ ने कहा कि हमें वहां बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद हमने सर्च अभियान चलाया और बम के ड्रम बरामद किए। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया और उन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की। 

पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगटुई नरसंहार के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को हथियार और बम तलाशी का आदेश दिया था। इसके तहत पुलिस विभिन्न इलाकों में अभियान चला रही है। मालूम हो कि यह पहला मौका नहीं है, जब पश्चिम बंगाल से इस तरह से बम बरामद किए गए हों। इससे पहले बीरभूम जिले में पुलिस ने टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के आरोपी के घर के पास जमीन में दबे क्रूड बम को जब्त किया था। इसके अलावा बीरभूम जिले के रामपुरहाट के मारग्राम में 40 देसी बम मिले थे। इन बमों को 4 बाल्टियों में छिपाकर एक निर्माणाधीन घर के पिछले हिस्से में रखा गया था। 

Related posts

Loading...

More from author

Loading...