हरिद्वार: दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

राजू की हत्या उधार के पैसे मांगने पर हुए झगड़े के दौरान हुई
friends muarder

हरिद्वार (दैनिक हाक): दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही से हत्या में इस्तेमाल चाकू, दो मोबाइल, वारदात में पहने कपड़े और स्कूटी बरामद की है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि हत्यारोपी ने राजू से उधार दिये पैसे मांगने पर उसके इंकार करते तथा मारपीट कर उसका गला दबाने का प्रयास किया गया। जिसके बाद गुस्से में राहुल ने राजू के गर्दन व छाती पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि दो दिन पूर्व रात को एक युवक की चाकूओं से गोद कर हत्या की गयी थी। जिसकी पहचान राजू पुत्र अशोक निवासी बाल्मिकी बस्ती ज्वालापुर के रूप में हुई थी। घटना के सम्बंध में मृतक के चाचा इकपाल सिंह पुत्र ओमदास निवासी बाल्मिकी बस्ती ज्वालापुर की ओर से मृतक के दोस्त राहुल पुत्र अशोक निवासी काली मन्दिर बाल्मिकी बस्ती ज्वालापुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी राहुल की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि दोस्त की हत्या करने वाला राहुल स्कूटी से नहर पटरी मार्ग से कही जाने की फिराक में है। इस जानकारी पर पुलिस ने रेगुलेटर पुल के पास चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक आता नजर आया, जोकि पुलिस चैकिंग को देखकर वापस मुड कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस को उसपर शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम राहुल पुत्र अशोक निवासी काली मन्दिर बाल्मिकी बस्ती ज्वालापुर बताया। पुलिस हत्यारोपी राहुल को कोतवाली ज्वालापुर लेकर पहुंची। जहां पर राहुल ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि राजू से उसको पैसे लेने थे। जब उससे पैसे मांगे गये तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसका गला दबाने का प्रयास किया। जिस पर उसको गुस्सा आ गया और उसने चाकू निकाल कर उसके गर्दन व छाती पर कई वार करते हुए घायल कर फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही से हत्या में इस्तेमाल चाकू, वारदात के दौरान पहने कपड़े, दो मोबाइल और स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने हत्यारोपी को दर्ज मुकदमे में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 

Related posts

Loading...

More from author

Loading...