मुम्बई : लोकेश राहुल की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से होने वाली टी-20 क्रिकेट सीरीज में भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी युवा है पर इसके बाद भी टीम को कमजोर नहीं कहा जा सकता। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल तीन खिलाड़ियों अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और दिनेश कार्तिक पर सबकी नजरें रहेंगी। दोनो तेज गेंदबाजों उमरान ओर अर्शदीप ने आईपीएल के 15 वें सत्र में शानदार गेंदबाजी की थी। अब इन दोनो का लक्ष्य भारतीय टीम की ओर से बेहतर प्रदर्शन करना रहेगा। वहीं अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक को इस सीरीज से वापसी का अवसर मिला है जिसका वह पूरा लाभ उठाना चाहेंगे।
उमरान मलिक : जम्मू-कश्मीर के इस युवा गेंदबाज ने अपनी रफ्तार से आईपीएल में सभी को प्रभावित किया। इसी के कारण उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिली। अब इस गेंदबाज का लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर टी20 विश्वकप के लिए टीम में जगह बनान रहेगा।






