वॉशिंगटन: ब्रह्मांड़ में अंनत आकाशगंगा के बारे में जांच पड़ताल में लगे खगोल भौतिकविदों ने बड़ा दावा किया है और कहा कि उन्होंने हमारी आकाशगंगा के पुराने दिल की खोज कर ली है। इसी मूल, प्राचीन नाभिक के चारों और इसके सभी सितारे और ग्रह विकसित हुए हैं। हमारी आकाशगंगा के सबसे पुराने सितारे कॉन्सटिलेशन सैगिटेरियस में स्थित हैं, जो आकाशगंगा के प्रोटोगैलेक्सी से हैं। 'गैया' अंतरिक्ष यान के नए डेटा आकाशगंगा के सबसे पुराने तारे के बारे में बताते हैं, जो 12.5 अरब साल पहले बने थे। इन्हीं के आसपास बाकी आकाशगंगा विकसित हुई थी।
जर्मनी स्थित मैक्स प्लैंक खगोल विज्ञान संस्थान के हीडलबर्ग के खगोलविद हंस वाल्टर रिक्स का दावा है, 'लंबे समय से अनुमान लगाया जाता रहा है कि पुराने सितारों की बड़ी आबादी हमारे आकाश गंगा के केंद्र में मौजूद होनी चाहिए और गैया अब दिखाती है कि वे वहां हैं।' 7 सितंबर को प्रकाशित एक शोध रिक्स और उनके सहयोगियों ने बताया है कि मिल्की वे का प्राचीन हृदय एक गोलाकार प्रोटोगैलेक्सी है, जो 18,000 से ज्यादा प्रकाशवर्ष को कवर करती है। प्रोटोगैलेक्सी एक ऐसी जगह होती है, जहां से आकाशगंगा का विकास माना जाता है।






