वॉशिंगटन: क्या मंगल ग्रह का रंग नीला है? नासा के रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर ने एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर खींची है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तस्वीर से ही मंगल के अतीत के मौसम के पैटर्न के बारे में अधिक जानने में मदद मिलेगी।ये तस्वीर मंगल के भूमध्य रेखा के उत्तर में गैंबो क्रेटर के अंदर के क्षेत्र की है। अब आते हैं नीले रंग पर।
मंगल ग्रह पर दिख रहा ये नीला रंग नकली है और इमेज प्रोसेसिंग के जरिए बना है। मंगल का असली रंग लाल ही है। इस छोटी सी इमेज में बहुत बड़ा क्षेत्र दिख रहा है। एक पिक्सल में ही लगभग 25 सेंटीमीटर का क्षेत्र है। इस इमेज में गैम्बो क्रेटर के केंद्र के पास लाल ग्रह पर हवा से संबंधित विभिन्न विशेषताओं को दिखाता है। बड़े टीले घुमावदार भी दिख रहे हैं। इनके ऊपर भी छोटे-छेटे टीले हैं।टीलों के ऊपर छोटी-छोटी लहरें हैं जो टॉप पर कई फीट की होती हैं। ये लगभग 30 फीट की दूरी पर बड़े मेगा-रिपल्स में मिल जाती हैं जो टीलों से बाहर की ओर निकलते हैं। लेकिन क्या फोटो को सुंदर बनाने के लिए नीले रंग को डाला गया है। इसका जवाब है नहीं।






