वाशिंगटन: कई बार आपने खबर पढ़ी होगी कि दुनिया समाप्त होने वाली है। इसकी वजह बताई जाती है उल्कापिंड से होने वाली टक्कर। ऐसे कई डेट्स आए और गए, जिसमें दुनिया के खत्म होने की बात कही जाती थी। लेकिन आखिरी वक्त में खतरा टल जाने से दिक्कत नहीं आई। एक बार फिर वैज्ञानिकों ने ऐसी ही भविष्यवाणी की है। सितंबर माह में एक विशाल उल्कापिंड से धरती के पास से गुजरने की संभावना है। कहा जा रहा है कि दो हफ्ते बाद धरती के बेहद नजदीक से एक विशालकाय पत्थर गुजरेगा।
जानकारी के मुताबिक़, इस पत्थर का साइज बिग बेन टावर, जो दुनिया का सबसे बड़ा टावर है, उससे भी ज्यादा होगा। इसे वैज्ञानिकों ने 2008 आरडब्ल्यू नाम दिया है। यह पत्थर कई सालों से चक्कर लगा रहा है। हर तीन से चार हफ्ते में ये धरती के नजदीक से होकर गुजरता है। लेकिन इस बार वह जरुरत से ज्यादा ही नजदीक से गुजरने वाला है। अगर धरती के गुरुत्वाकर्षण ने इसे अपनी और खींच लिया, तो यह बड़ी तबाही का कारण बन जाएगा।






