बहादराबाद (दैनिक हाक): उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के व्याकरण विभागाध्यक्ष डॉ शैलेश तिवारी को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली का कुलगीत लिखने के लिए देश के पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी ने एक भव्य समारोह में 25 हजार रुपये की राशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के शैक्षणिक मामलों के निदेशक प्रोफेसर बनमाली बिश्वाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगीत लिखने के लिए देशभर के संस्कृत विद्वानों से रचनाएं आमंत्रित कीं गयी थीं,जिनमें उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के व्याकरण के मूर्धन्य विद्वान डॉ शैलेश कुमार तिवारी की रचना को सर्वोच्च स्थान मिला है।प्रोफेसर बनमाली ने यह भी बताया कि डॉ तिवारी को तीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित संस्कृत उत्कर्ष महोत्सव में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी के हाथों पच्चीस हजार रुपये की राशि तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।






