अफगानिस्तान में आया 4.2 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप, चार दिनों में आया चौथा झटका।
earthquake news today

काबुल: अफगानिस्तान में सोमवार सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर भूकंप आया। इसकी गहराई 140 किमी नीचे थी। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक बीते चार दिनों में देश में आया यह चौथा भूकंप था। अफगानिस्तान में 18 मई को 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले 16 और 17 मई को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था।