Advertisement banner

चीलोंग में आपदा राहत के लिए दान राशि 66 करोड़ युआन से अधिक पहुंची

चीलोंग

बीजिंग, 6 सितंबर (आईएएनएस)। 5 सितंबर को 11वां "चीन दान दिवस" है। इस साल के दान दिवस का विषय लोगों के फायदे के लिए परोपकारी संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। हाल के वर्षों में आपदा राहत और गरीबी उन्मूलन में परोपकारी प्रयासों ने अहम भूमिका निभाई है।

चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के शिगात्से शहर की चीलोंग काउंटी में भूस्खलन आने के बाद नागरिक मामला मंत्रालय ने शीघ्र ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार दान करने के लिए 29 इंटरनेट सार्वजनिक दान सेवा प्लेटफार्मों और संबंधित धर्मार्थ संगठनों का मार्गदर्शन किया।

अपूर्ण आंकड़ों के अनुसार अब तक दान 66 करोड़ युआन से ज्यादा हो गया है। इसमें लोगों ने 14 लाख 70 हजार बार इंटरनेट सार्वजनिक दान सेवा प्लेटफार्मों के जरिए 5 करोड़ 1 लाख 60 हजार युआन का दान किया।

बताया जाता है कि 14वीं पंचवर्षीय योजना से अब तक समाज के विभिन्न जगतों ने बड़ी प्राकृतिक आपदाओं की आपात राहत और पुनर्निर्माण कार्य के लिए कुल मिलाकर 20 अरब युआन से ज्यादा का दान किया है।

आपदा राहत में सहायता करने के अलावा, पूरे देश के धर्मार्थ संगठन हर साल बुज़ुर्गों, बच्चों, विकलांगों व गरीबों आदि समूहों और शिक्षा, चिकित्सा व ग्रामीण पुनरुत्थान का समर्थन करने के लिए 1 खरब 50 अरब युआन खर्च करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/