ओटीटी पर काम करना चाहते हैं अरहान खान, बोले-खुद को दिखाने का शानदार प्लेटफॉर्म है

ओटीटी पर काम करना चाहते हैं अरहान खान, बोले-खुद को दिखाने का शानदार प्लेटफॉर्म है

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनोरंजन का एक नया विकल्प बनकर उभरे हैं, जिसकी वजह से लोगों के कई तरह के मौके भी उभरकर सामने आए हैं और कलाकारों की जिंदगी को बदल दिया। 'बिग बॉस -13' फेम अभिनेता अरहान खान का मानना है कि सोशल मीडिया जहां एक तरफ मौके बढ़ाए हैं, तो दूसरा लोगों को परेशान भी किया है।

उन्होंने कहा, "जब सक्सेस मिलती है, तो वह ऐसे ही नहीं आती। वह अपने साथ बहुत सारा बैगेज लाती है। आप किस इंडस्ट्री या शोबिज में हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, ये चीजें सक्सेस के साथ आती हैं।"

अभिनेता ने आगे ओटीटी में काम करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, "सभी अच्छे एक्टर ओटीटी कर रहे हैं। यह खुद को दिखाने और कुछ अलग करने का एक शानदार प्लेटफॉर्म है। तो, जाहिर है, मैं ओटीटी करना पसंद करूंगा।"

आईएएनएस ने अभिनेता अरहान खान से सवाल किया, "टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टर्स को अक्सर कुछ खास तरह के रोल में बांध दिया जाता है और उन्हें वैसे ही कैरेक्टर ऑफर किए जाते हैं। क्या आपको लगता है कि अब भी ऐसा होता है?"

अभिनेता ने बताया, "टेलीविजन इंडस्ट्री में पहले एक्टर्स को किसी रोल के लिए बांध दिया जाता है, लेकिन अब ऐसा नही है। हर शो के लिए अलग कैरेक्टर होता है, जिसे लोग कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "पहले टेलीविजन शो बहुत अच्छे हुआ करते थे। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे शो थे। अब, यह पूरी तरह से अलग है। आज, जेठालाल शो जैसा शो पूरी तरह से अलग है। 'सहर' नाम का एक शो भी है, जो मेरे दोस्त कर रहे हैं। यह पूरी तरह से अलग है। तो, इंडियन टेलीविजन पर कहानियां हमेशा अलग रही हैं। उनके पास हमेशा अच्छी कहानियां रही हैं और लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है।"

अभिनेता ने आगे अपने फ्यूचर प्लान पर बात करते हुए कहा, "मैं जो भी काम करूं या मेरे फैंस जो भी काम करना चाहें, आप जो भी करें, उसके काबिल बनें। अपनी तरफ से सौ परसेंट ईमानदारी से काम करें, और सफलता अपने आप आपके पास आएगी।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम