जमानत नहीं मिली , सोमवार को अदलत में पेश होंगे
सिडनी: टी20 विश्व कप में हार के बाद जहां श्रीलंकाई टीम स्वदेश रवाना हो गयी। वहीं लंकाई टीम के एक क्रिकेटर धनुष्का गुनातिलका बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार होने के कारण ऑस्ट्रेलिया में ही रह गये हैं। गुनातिलका को शनिवार को सिडनी में गिरफ्तार किया गया पुलिस ने उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया है। इस क्रिकेटर को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गुनातिलका तीन सप्ताह पहले ही चोटिल होने के कारण टीम से बाहर को गये थे और उनकी जगह आशेन बंडारा को टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद भी टीम प्रबंधन ने गुनातिलका को घर भेजने की जगह टीम के साथ ही बनाये रखा था। पुलिस ने इस क्रिकेटर पर रोज बे नाम की जगह पर एक महिला से बलात्कार के आरोप लगाये हैं। आरोप है कि यह क्रिकेटर इस महिला के साथ कई दिनों से ऑनलाइन डेटिंग एप्लिकेशन पर चैट कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सिडनी सिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहीं यौन अपराध टीम और पूर्वी उपनगर पुलिस के जासूसों ने इन आरोपों की जांच के लिए एक स्ट्राइक फोर्स वेटरन का गठन किया था। .






