Advertisement banner

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में पूछताछ करने पर भड़के फार्मासिस्ट दो दिन की फोर्स लीव पर भेजे गए

एमएमजी अस्पताल में फार्मासिस्ट को टीकाकरण प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर लीव पर भेजा गया
Ghaziabad hospital

गाजियाबाद: जिला एमएमजी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तीन सदस्य टीम नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड(एनक्वास) सोमवार सुबह को जिला एमएमजी अस्पताल पहुंची। टीम ने सबसे पहले सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन एवं सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह के संग बैठक करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की मौखिक समीक्षा की। इस टीम में राजस्थान से डॉ. दिनेश सिंह गुर्जर, हरियाणा से सुनीता दुहन और दिल्ली से डा. रश्मि शामिल रहीं। बैठक के बाद जैसे ही डॉ. दिनेश और डॉ. सुनीता दुहन टीकाकरण कक्ष संख्या-25 के सामने पहुंची तो भीड़ देखकर कुछ बिंदुओं पर उक्त दोनों सवाल करने लगे। इस कक्ष में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जाती है।