श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने आम जनता से इस हमले से जुड़ी जानकारियां साझा करने की अपील की है। एजेंसी का मानना है कि आम लोगों के पास ऐसे वीडियो, फोटो या जानकारी हो सकती है, जो इस गंभीर आतंकी हमले की तह तक पहुंचने में मददगार हो सकती है।
एनआईए ने आमजनता से अनुरोध किया है कि यदि किसी के पास पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा कोई भी दृश्य, संदिग्ध गतिविधियों की रिकॉर्डिंग, फोटो या अन्य जानकारी है, तो वे तुरंत एजेंसी से संपर्क करें। जानकारी साझा करने के लिए ये दो नंबर- मोबाइल नंबर 9654958816 और लैंडलाइन नंबर 011-24368800 जारी किए गए हैं। जांच एजेंसी ने कहा है कि जानकारी साझा करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।






