कोरबा: कोरबा जिलान्तर्गत आरोग्यधाम पाली क्लीनिक और भारत विकास परिषद की कोरबा इकाई द्वारा कोरबा के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 11 मई को आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ जनों की तमाम रोगों से संबंधित जांच कर परामर्श दिया जाएगा।
11 मई दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 तक आरोग्यधाम पाली क्लीनिक नया बस स्टैंड कोरबा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ नागरिकों का बीपी, शुगर, आंख और श्रवण शक्ति की जांच की जाएगी। फिजियोथैरेपी के जरिए रोग मुक्त होने उपाय भी बताया जाएगा।






