Advertisement banner

अडानी पावर प्लांट में मिट्टी धंसने से वेल्डर की मृत्यु पश्चात 10 लाख मुआवजा, नौकरी और पेंशन पर बनी सहमति

अडानी पावर प्लांट हादसा: मृतक परिवार को 10 लाख मुआवजा, नौकरी और पेंशन की मिली राहत।
industrial mishap Chhattisgarh

कोरबा: कोरबा-चांपा मार्ग में उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित अडानी पावर प्लांट (पूर्व लैंको) पताढ़ी में हुए हादसे में मृतक के परिवार को राहत देते हुए 10 लाख मुआवजा, नौकरी और पेंशन पर बनी सहमति बनी हैं।

        जानकारी के अनुसार वेल्डर सतीश शांडिल्य पिता लालाराम 31 वर्ष, निवासी ग्राम कापन की मृत्यु शनिवार शाम लगभग 4 बजे हुये हादसे में हुई, जब वह करीब 2.5 मीटर गहरे गड्ढे में वेल्डिंग करते समय अचानक धंसी मिट्टी में दब गया। बुरी तरह घायल उक्त मजदुर को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

        हादसे के पश्चात हंगामा और प्रदर्शन के मध्य श्रमिक संगठनों और परिजनों ने प्लांट प्रबंधन से चर्चा की। देर तक चली बातचीत के बाद मृतक परिवार को सहायता देने पर सहमति बनी। मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार को हर माह 10,000 रुपए की पेंशन और मृतक के भाई को प्लांट में स्थायी नौकरी पर सहमति बनी।

        प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में सुरक्षा मानकों को और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मजदूर संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने मांग करी है।