Surma Hockey Club, : हरमनप्रीत सिंह मौजूदा चैंपियन बंगाल से भिड़ने को तैयार

सूरमा हॉकी क्लब चेन्नई में बंगाल टाइगर्स के खिलाफ तैयार।
हॉकी इंडिया लीग: हरमनप्रीत सिंह मौजूदा चैंपियन बंगाल से भिड़ने को तैयार

चेन्नई: पुरुष हॉकी इंडिया लीग 2026 का पहला फेज चेन्नई में खेला जाना है। रविवार को सूरमा हॉकी क्लब का मुकाबला मौजूदा चैंपियन बंगाल टाइगर्स के साथ होना है। सूरमा हॉकी क्लब के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि बंगाल की हर चुनौती के लिए उनकी टीम पूरी तरह तैयार है।

 

हरमनप्रीत सिंह ने कहा, "हम शांत हैं, स्पष्ट हैं, और चैंपियंस से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। हमें अपने पर किए गए काम पर भरोसा है। टीम के अधिकांश खिलाड़ी पहले भी एक साथ खेल चुके हैं, जिससे हमें शांत रहने और फोकस करने में मदद मिलती है। दबाव बनाना, अपने मौकों को गोल में बदलना, और जरूरी मौकों पर सही फैसले लेना बेहद अहम है।"

 

उन्होंने कहा, "हॉकी इंडिया लीग हमारे लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म है क्योंकि आने वाला साल व्यस्त है। हम इसका इस्तेमाल रिदम और आत्मविश्वास बनाने के लिए करना चाहते हैं।”

 

सूरमा हॉकी क्लब के मुख्य कोच फिलिप गोल्डबर्ग ने कहा, "जब आप गत चैंपियन का सामना करते हैं, तो गेम का हर फेज अहम होता है। हमारा फोकस ट्रांजिशन को नियंत्रित करने, बॉल के बिना सब्र रखने और मौके आने पर निर्णय लेने पर रहा है। इस स्क्वॉड में निरंतरता हमें विश्वास देती है और हमें अनिश्चितता के बजाय मकसद के साथ तैयारी करने में मदद करती है। हम शांत रहते हुए और अपने खेल पर भरोसा करते हुए पहले मैच से ही विपक्षी टीम की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।"

 

सूरमा हॉकी क्लब ने सीजन के लिए अपने मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। प्रशिक्षण में टीम ने खुद को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया है। प्रशिक्षण में विरोधियों के खिलाफ असरदार प्रबंधन और सर्कल में, खासकर पेनल्टी कॉर्नर के दौरान, बेहतर निर्णय लेने पर जोर दिया गया है।

 

हॉकी इंडिया लीग शनिवार को शुरू हो रही है।

--आईएएनएस

 

 

Related posts

Loading...

More from author

Loading...