Advertisement banner

सीपीएल 2026: दासुन शनाका का ऐतिहासिक शतक, सेंट किट्स ने सेंट लूसिया को 137 रन से हराया

सीपीएल

वार्नर पार्क, 4 सितंबर (आईएएनएस)। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 के 25वें मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज दासुन शनाका ने इतिहास रच दिया। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की तरफ से खेलते हुए शनाका ने लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया। शनाका की शतकीय पारी की बदौलत सेंट किट्स ने सेंट लूसिया किंग्स को 137 रन के विशाल अंतर से हराया।

सेंट लूसिया किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट किट्स की तरफ से पारी की शुरुआत जॉनसन चार्ल्स और काइल मायर्स ने की। शुरुआत अच्छी नहीं रही और मायर्स मात्र 1 रन बनाकर 8 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। चार्ल्स और फ्लेचर ने दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 81 रन की साझेदारी की। चार्ल्स 23 गेंदों पर 26 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद दासुन शनाका चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए।

शनाका और फ्लेचर ने तीसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। फ्लेचर का तीसरे विकेट के रूप में 13.1 ओवर में 128 के स्कोर पर आउट हुए। फ्लेचर ने 38 गेंदों पर 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 64 रन बनाए।

इसके बाद वॉर्नर पार्क में शनाका शो देखने को मिला। गेंदबाज कोई भी शनाका के विस्फोटक शॉट्स ने नहीं बच सका। फ्लेचर के आउट होने के बाद टीम के लिए सारे रन शनाका के बल्ले से निकले। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 43 गेंदों पर 12 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 तक पहुंचाया। शनाका ने मात्र 39 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह सीपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है। उनके साथ क्रीज रप हसरंगा 6 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

236 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी सेंट लूसिया की टीम 13.5 ओवर में मात्र 98 रन पर सिमट गई और 137 रन के बड़े अंतर से मैच हारी। यह हार और भी बड़ी हो सकती थी अगर सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने 36 गेंदों पर 50 रन की पारी नहीं खेली होती।

सेंट किट्स के लिए जेरेमिया लुईस ने 2.5 ओवर में मात्र 10 रन देकर 5 विकेट लिए। वानिंदु हसरंगा ने अश्मिड नेड ने 2-2 और नसीम शाह ने 1 विकेट लिया।

दासुन शनाका प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

--आईएएनएस

पीएके