मुम्बई: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के साथ ही आईपीएल अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। पंजाब के अब सात जीत से 15 अंक हो गये हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) 16 अंक के साथ ही पहले स्थान पर है। मुम्बई इंडियंस की टीम 14 अंक लेकर तीसरे जबकि गुजरात टाइटंस की टीम इतने ही अंक लेकर रन रेट में पीछे होने के कारण चौथे नंबर पर है। वहीं दिल्ली की टीम 10 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है जबकि कोलकाता की टीम 11 अंक के साथ ही छठवें नंबर पर पहुंच गई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के 10 अंक हैं और वह सातवें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद 6-6 अंक लेकर आठवें और नौवे जबकि 4 अंक लेकर चेन्नई सुपरकिंग्स अंतिम स्थान पर है।
