मुम्बई: आईपीएल के इस सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मिली हार से नुकसान हुआ है और उनकी प्लेऑफ की संभावनाएं कम हुई हैं पर समाप्त नहीं हुई हैं। केकेआर के अबतक 12 मैचों में 11 अंक है और टीम आईपीएल 2025 अंक तालिका में छठे स्थान पर है। केकेआर को अभी लीग स्तर पर दो मैच और खेलने हैं और अगर टीम यह दोनों मैच जीतने में सफल रहती है तो वह अधिकतम 15 अंकों तक पहुंच सकती है।
वहीं केकेआर अब दो में से एक भी मैच हारती है तो वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। वहीं अगर टीम 15 अंक तक पहुंचने में सफल् रहती है तो उसे मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के परिणामों पर नजर रखनी होगी। मुम्बई अपने सभी मैच जीते तो 18, दिल्ली कैपिटल्स 19 जबकि सुपर जाएंट्स 16 अंक तक पहुंच सकती है।






