नई दिल्ली: राजस्थान रायल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल के 15वें सत्र में लखनऊ सुपरजायंटस के खिलाफ मुकाबले में एक विकेट लेने के साथ ही दो अहम रिकार्ड अपने नाम किये हैं। इसी के साथ ही अब उनके नाम 24 विकेट हो गये हैं और वह एक सत्र में इतने विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले साल 2013 में जब मुंबई इंडियंस की टीम आइपीएल चैंपियन बनी थी तब दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने 24 विकेट लिए थे।
चहल इस सत्र में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे बने हुए हैं। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में इस गेंदबाज ने केवल एक विकेट लेने के बाद भी अपने पिछले सत्र से बेहतर प्रदर्शन किया है।






