Advertisement banner

सिनसिनाटी ओपन फाइनल: महिला एकल में पेगुला और गॉफ, पुरुष एकल में टियाफो और फिल्स के बीच मुकाबला

सिनसिनाटी

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। सिनसिनाटी ओपन के महिला और पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला तय हो चुका है। महिला एकल का फाइनल जेसिका पेगुला और कोको गॉफ के बीच होगा, जबकि पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला फ्रांसेस टियाफो और आर्थर फिल्स के बीच खेला जाएगा।

जेसिका पेगुला ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियाटेक को हराया। तीन सेट के रोमांचक मुकाबले में पेगुला ने स्वियाटेक को 7-5, 4-6, और 6-4 से हराया। यह मुकाहला 2 घंटे 47 मिनट तक चला।

पेगुला ने कहा, "मैच बहुत मुश्किल था। स्वियाटेक शानदार फॉर्म में हैं। सेमीफाइनल में इगा जैसे महान एथलीट को हराना और एक और 1000 फाइनल में पहुंचना शानदार है।"

वहीं, कोको गॉफ ने सेमीफाइनल में चेक रिपब्लिक की सारा बेजलेक को 76 मिनट तक चले मैच में 6-4, 6-1 से हराया।

जेसिका पेगुला और कोको गॉफ के बीच सिनसिनाटी ओपन के महिला एकल का फाइनल मुकाबला 24 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे खेला जाएगा।

वहीं, आर्थर फिल्स ने 67 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में फ्लेवियो कोबोली को 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फिल्स की यह लगातार पांचवीं जीत थी। कोबोली ने 2-1 की बढ़त ले ली, लेकिन फिल्स ने आठवें गेम में तुरंत सर्व तोड़कर जवाब दिया क्योंकि इटैलियन खिलाड़ी को बेसलाइन से खेलने में दिक्कत हो रही थी। 22 साल के फ्रेंच खिलाड़ी ने दूसरे सेट के पहले गेम में सर्व तोड़ा और अपने दमदार फोरहैंड से मैच पर कंट्रोल कर लिया, और 22 विनर्स और छह एस के साथ सेट खत्म किया।

दूसरे सेमीफाइनल में टियाफो ने ब्रैंडन नाकाशिमा को 7-5, 6-3 से हराया। पहले सेट में उन्हें लगातार चार ब्रेक पॉइंट मिले, जिसके बाद टियाफो ने सर्व करके 4-3 की बढ़त बना ली। फिर उन्होंने दोबारा ब्रेक करके स्कोर 6-5 कर दिया और सर्व करके सेट जीत लिया।

इसके बाद टियाफो ने नाकाशिमा के खिलाफ दूसरे सेट में 3-2 की बढ़त बना ली और सर्व करके जीत पक्की करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

सिनसिनाटी ओपन पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला आर्थर फिल्स और फ्रांसेस टियाफो के बीच भारतीय समयानुसार 24 अगस्त को 4:30 सुबह से पहले शुरू नहीं होगा।

--आईएएनएस

पीएके