Advertisement banner

नीट परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने किये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हरिद्वार में NEET परीक्षा के लिए पुलिस ने शहर से देहात तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
NEET 2025

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में रविवार को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने आदेश पर शहर से लेकर देहात तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रो को 5 जून एवं 9 सेक्टर में विभाजित किया गया है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए एसपी क्राइम को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर कार्यालय मे रिजर्व मे पुलिस फोर्स नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षे= में परीक्षा के दौरान भ्रमण शील रहने के निर्देश दिए हैं।