Advertisement banner

पाकिस्तान के समर्थन में स्टेटस पर वीडियो लगाने वाला युवक गिरफ्तार

पाकिस्तान समर्थक वीडियो डालने पर युवक गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई।
anti-national post India

हरिद्वार: पथरी पुलिस ने सोशल मीडिया के स्टेटस पर पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो अपलोड करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। जिसके माधयम से युवक ने अपने एकांउट के स्टेटस पर वीडियो अपलोड किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। थाना पथरी पुलिस के मुताबिक बहादरपुर जट पथरी हरिद्वार निवासी जीवेन्द्र तोमर ने तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि वसीम नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर पाकिस्तान के समर्थन और भारत के विरोधा से सम्बंधित एक वीडियो अपलोड की गयी है। जिससे देश की अखंडता व सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए अधीनस्थों को तत्काल प्रभावी कदम उठाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। पुलिस ने आरोपी वसीम पुत्र नसीम निवासी ग्राम इक्कड़कला पथरी हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से मोबाइल बरामद किया गया हैं जिसके माधयम से आरोपी ने अपने एकांउट पर पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो अपलोड किया था।