Advertisement banner

राजकीय इण्टर कॉलेज कैम्पटी के परिसर में किया पौधों का रोपण

कैम्पटी इंटर कॉलेज में पौधारोपण कर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
tree plantation in schools,

देहरादून: राजकीय इण्टर कॉलेज कैम्पटी पहुंचे पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डाॅक्टर त्रिलोक चंद्र सोनी ने प्रधानाचार्य देव सिंह राणा की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में पौधों का रोपण कर प्रधानाचार्य को गुड़हल का पौधा उपहार में भेंट किया। इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन रोकने को पौधारोपण जरूरी और आवश्यक है। इस अवसर पर डाॅक्टर त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा छात्र छात्राएं कल के समाज के जिम्मेदार व्यक्ति होंगे उनका मानसिक विकास इस तरह किया जाय कि वहे स्वच्छ, सुंदर व पौधारोपण कर पर्यावरणीय संतुलन बना सके। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन को हम तभी रोक सकते हैं जब हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे पौधारोपण हमारे संस्कारों में निहित होना चाहिए। इस अवसर पर वहीं प्रधानाचार्य देव सिंह राणा ने कहा कि छात्र छात्राएं जन जन को जागरूक व प्रेरित करने में एक शसक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षमित्र डॉक्टर सोनी हमारे विद्यालय में आए जहां उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया वहीं विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।