Advertisement banner

एलटी भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्ति की मांग

एलटी चयनित अभ्यर्थियों का धरना 25वें दिन भी जारी, नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन तेज
education department Dehradun,

देहरादून: एलटी भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का सहायक अध्यापक के रूप में शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय पर धरना प्रदर्शन 25वें दिन भी जारी रहा। यहां बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी ननूरखेडा स्थित शिक्षा निदेशालय में अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर धरने व प्रदर्शन पर डटे रहे और सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अभ्यर्थी जगदीश रावत ने बताया कि शिक्षा सचिव सहित तमाम अधिकारियों से अपनी नियुक्ति की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन लगातार कोरे ही आश्वासन दिये जा रहे है। उनका कहना है कि तीन माह बीत जाने के बाद भी सरकार हमारे पक्ष में न्यायालय में ठोस पैरवी नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की है कि अगली सुनवाई में सरकार उनकी पैरवी कर नियुक्ति प्रक्रिया को बहाल कराए। उन्होंने बताया कि अब अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन में कई प्रकार की गतिविधि करने की योजना बनाई है और चयनित अभ्यर्थियों ने कहा है कि धरना प्रदर्शन को गति  देते हुए वे नुक्कड़ नाटक, वृक्षारोपण, व रक्तदान शिविर लगाकर संदेश देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन को और तेज किया जायेगा। इस अवसर अनेक अभ्यर्थी उपस्थित रहे।