Advertisement banner

वांग यी की अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू से मुलाकात

वांग

बीजिंग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू से मुलाकात की।

वांग यी ने कहा कि चीन अमेरिका संबंधों के सामने अभी भी कई जोखिम और चुनौतियां मौजूद हैं। दोनों पक्षों को दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए। साथ ही, सकारात्मक एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करते हुए मतभेदों को सही तरीके से संभालना चाहिए। दोनों पक्षों को उच्च-स्तरीय संपर्कों के लिए बाधाएं दूर करनी चाहिए और चीन-अमेरिका संबंधों को स्थिर, स्वस्थ और सतत दिशा में आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

वहीं, पर्ड्यू ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने चीन-अमेरिका संबंधों के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक दिशा तय की है। उन्होंने कहा कि मई में राष्ट्रपति ट्रंप की चीन यात्रा बेहद सफल रही। दोनों पक्ष संचार को मजबूत करने, सहयोग को आगे बढ़ाने और अगले चरण के महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय संपर्कों की तैयारी करने के लिए तैयार हैं। साथ ही, दोनों देश सम्मान और समानता के आधार पर रचनात्मक और स्थिर चीन-अमेरिका संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

इसके अलावा, पर्ड्यू ने अमेरिकी पक्ष की ओर से शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के चीलोंग में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/