बीजिंग, 30 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की नगरपालिका के न्यूज कार्यालय ने 30 अगस्त को चीलोंग काउंटी में हुए भूस्खलन के बारे में न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया।
संबंधित अधिकारी ने कहा कि शीत्सांग में हुए भूस्खलन के कारण का पता चल गया है। चीनी विज्ञान अकादमी के छंगतू पर्वत अनुसंधान संस्थान की आपातकालीन आपदा न्यूनीकरण टीम का मानना है कि रिमोट सेंसिंग निगरानी डेटा व ऑन-साइट डेटा के विश्लेषण और साइट पर निरीक्षण से पता चलता है कि पेइचिंग समयानुसार 26 अगस्त को सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर नेपाल में लगभग 5,200 मीटर की ऊंचाई पर एक ग्लेशियर टूट गया, जिससे हिमस्खलन हुआ। बहुत ऊंचाई से लगभग 4,000 मीटर तक तेजी से भूस्खलन हुआ।
लगभग 22 किलोमीटर की तेज़ रफ़्तार से चलने के बाद भूस्खलन करीब 1,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चीलोंग पोर्ट पर पहुंचा। इसके कारण इस क्षेत्र के लगभग 0.7 वर्ग किलोमीटर का इलाका ढह गया, जिसमें 27 इमारतें और उनसे जुड़ी सुविधाएं शामिल थीं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/







