तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ कई हमले करने का वादा किया.
अपने निजी एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए एक वीडियो में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हूती हमले के लिए इजरायल की जवाबी कार्रवाई एक बार में ही की स्थिति नहीं होगी, बल्कि कई हमले होंगे. उन्होंने आगे कहा, हम अमेरिका के साथ समन्वय में उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. हमने पहले भी उनके खिलाफ कार्रवाई की है और हम भविष्य में भी उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.






