Advertisement banner

हान चंग ने 26वें चीन अंतर्राष्ट्रीय निवेश एवं व्यापार मेले के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

हान

बीजिंग, 9 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी उपराष्ट्रपति हान चंग ने 8 सितंबर की सुबह फुच्यैन प्रांत के श्यामन में आयोजित 26वें चीन अंतर्राष्ट्रीय निवेश एवं व्यापार मेले (सीआईएफआईटी) के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और संबोधित किया।

हान चंग ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बार-बार उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देने और व्यापार एवं निवेश उदारीकरण एवं सरलीकरण को निरंतर प्रोत्साहित करने के प्रति चीन की अटूट प्रतिबद्धता पर बल दिया है। वर्तमान में, विश्व उथल-पुथल और परिवर्तन के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जिसमें अनिश्चितताएं और अस्थिरताएं काफी बढ़ गई हैं, लेकिन खुलेपन और सहयोग की ऐतिहासिक प्रवृत्ति नहीं बदलेगी। वैश्विक निवेश सहयोग को गहरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में, सीआईएफआईटी, जिसका स्थायी विषय "द्विपक्षीय निवेश का विस्तार और वैश्विक विकास को बढ़ावा देना" है, का महत्व और भी बढ़ गया है।

हान चंग ने तीन सुझाव दिए- पहला, पारस्परिक लाभ वाले सहयोग के लिए निरंतर नए अवसर सृजित करना। दूसरा, नवाचारी विकास के नए इंजन तैयार करने को बढ़ावा देना। तीसरा, औद्योगिक श्रृंखलाओं की स्थिरता और सुचारू संचालन को संयुक्त रूप से बनाए रखना।

हान चंग ने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति जटिल और अस्थिर है। स्थिति जितनी अधिक अशांत होगी, हमें पारस्परिक सहयोग को उतना ही मजबूत करना होगा, समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को बढ़ावा देना होगा और साझा समृद्धि एवं विकास का एक उज्ज्वल भविष्य बनाना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/