बीजिंग, 31 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुआन ने सोमवार को बिश्केक में किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव की पत्नी ऐगुल जापारोवा के साथ किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रीय इतिहास संग्रहालय का दौरा किया।
फंग लीयुआन और जापारोवा ने गर्मजोशी और दोस्ताना स्वागत प्रदर्शन का आनंद लिया और एक साथ किर्गिस्तान की पारंपरिक संस्कृति प्रदर्शनी देखी। इस मौके पर फंग लीयुआन ने कहा कि संग्रहालय में प्रदर्शित पोशाक और कालीन आदि वस्तुओं का शिल्प कौशल उत्तम है और रंग विविध हैं। इससे किर्गिस्तान की हस्तशिल्प की पुरानी परंपरा और विशेष रीति-रिवाज दिखती है। चीन और किर्गिस्तान दोनों पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और विकास पर ध्यान देते हैं। आशा है कि दोनों देश लगातार सांस्कृतिक आदान-प्रदान का विस्तार करेंगे और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाएंगे।
दोनों नेताओं की पत्नियों ने चीन और किर्गिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित प्राचीन चीनी सभ्यता और कला प्रदर्शनी देखी और किर्गिज राष्ट्रीय पोशाक प्रदर्शन भी देखा। दोनों ने चीन और किर्गिस्तान के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सीख को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने की इच्छा जताई।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/







