बीजिंग: चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 6 जून को पेइचिंग में रणनीतिक सहयोग रूपरेखा समझौता संपन्न किया और श्रृंखला कार्यक्रम “प्राकृतिक चीन” का प्रसारण शुरू किया।
इस मौके पर सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने कहा कि इस साल “स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़ अमूल्य संपत्ति हैं” वैज्ञानिक शोध की प्रस्तुति की 20वीं वर्षगांठ है। सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद महासचिव शी जिनपिंग ने प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े कार्यों को पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण में प्राथमिकता दी और विकास तथा संरक्षण को मिश्रित विकास का नया रास्ता बताया। राष्ट्रीय टीवी स्टेशन होने के नाते सीएमजी ने कार्यक्रम बनाने में एआई आदि नई प्रौद्योगिकी का व्यापक प्रयोग किया। इससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और टिकाऊ उपयोग करने तथा सुंदर चीन का निर्माण करने के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया गया। रणनीतिक सहयोग रूपांतरण समझौता संपन्न करने के बाद दोनों पक्ष दीर्घकालीन रणनीतिक सहयोग स्थापित करेंगे और मजबूत देश के निर्माण तथा राष्ट्रीय पुनरुत्थान में नया योगदान करेंगे।
