बीजिंग: चीन में आभासी डिजिटल मानव में पहला राष्ट्रीय मानक हाल में जारी किया गया। इसने उद्योग के तकनीकी निर्देश में कमी को पूरा किया और ग्राहक सेवा में आभासी डिजिटल मानव के अनुसंधान, उत्पादन व अनुप्रयोग के लिए एकीकृत तकनीकी आवश्यकता और मूल्यांकन मानक तैयार किया।
बताया जाता है कि ग्राहक सेवा में आभासी डिजिटल मानव डिजिटल मानव के तकनीक के सबसे महत्वपूर्ण अनुप्रयोग में से एक है। अब इसका इस्तेमाल व्यापक तौर पर वित्त, सरकारी मामलों और शिक्षा जैसे व्यवसायों में किया जाता है।






