Advertisement banner

शिवसेना को लगातार मजबूत करने के लिए देश में कर रहे विस्तारः शायना एनसी

शिवसेना

तिरुवनंतपुरम, 22 अगस्त (आईएएनएस)। शिवसेना की प्रवक्ता शायना एनसी ने केरल में शिवसेना के विस्तार को लेकर आईएएनएस से बातचीत में प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही दावा किया कि आने वाले दिनों में केरल से हमारी पार्टी के सांसद चुने जाएंगे।

केरल में शिवसेना के विस्तार पर शिवसेना की प्रवक्ता शायना एनसी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमारे जन-नेता एकनाथ शिंदे और युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. श्रीकांत शिंदे ने यह सुनिश्चित किया है कि शिवसेना लगातार मजबूत हो और इसीलिए हम पूरे देश में विस्तार कर रहे हैं। हम 1996 से रक्तदान शिविरों, एम्बुलेंस सेवाओं और हर जिले में पदाधिकारियों के जरिए केरल में काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र में आज हमारे पास 13 सांसद और 60 विधायक हैं और स्थानीय निकाय चुनावों में भी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।"

शायना एनसी ने कहा, "यह गर्व की बात है कि विधानसभा में एनडीए के तीन विधायक हैं और एनडीए को शिवसेना का समर्थन हासिल है। भाजपा और शिवसेना ने विधानसभा चुनावों के लिए दिन-रात मेहनत की। मुझे लगता है कि यह तो बस एक ट्रेलर है। आने वाले दिनों में एक से अधिक सांसद यहां से चुने जाेंगे। केरल की 20 लोकसभा सीटों पर एनडीए के सांसद निर्वाचित होंगे। हमारे नेता एकनाथ शिंदे का मानना ​​है कि संस्कृति, मूल्यों या मान्यताओं से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। यह हिंदुत्व है, लेकिन विकास के एजेंडे के साथ। इसलिए, हम 'विकसित भारत' की बात करते हैं, लेकिन इसकी शुरुआत हर राज्य के विकसित बनने से होती है।"

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के. सुरेंद्रन का ने कहा, "वी.डी. सतीशन सरकार चरमपंथी ताकतों, जमात-ए-इस्लामी, मुस्लिम लीग और कट्टरपंथी तत्वों के दबाव में है। केरल को छोड़कर बाकी सभी राज्यों ने पीएम श्री योजना को मंज़ूरी दे दी है। कर्नाटक और उससे पहले राजस्थान में (जब वहां कांग्रेस की सरकार थी) सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई थीं। केरल को छोड़कर हर जगह इसे स्वीकार किया गया है।"

--आईएएनएस

ओपी/डीएससी