Advertisement banner

सोना न खरीदने और गैर-जरूरी विदेश यात्रा टालने की पीएम मोदी की अपील सही : आरपी सिंह

सोना

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना न खरीदने और गैर-जरूरी विदेश यात्रा टालने की अपील को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि सोने की खरीद और विदेश यात्रा से विदेशी मुद्रा भंडार पर सीधा असर पड़ता है। भाजपा नेता ने 'डेड इकोनॉमी' वाले बयान को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, "हमारी जीडीपी ग्रोथ बहुत अच्छी हुई है। प्रधानमंत्री की आर्थिक नीति रंग लेकर आ रही है, लेकिन हमें चिंता करने की जरूरत है। हम जब सोना खरीदते हैं तो हमारी विदेशी मुद्रा पर सीधा असर पड़ता है और विदेश यात्रा में भी असर पड़ता है। इसलिए प्रधानमंत्री ने अपील ठीक है कि अगर जरूरत न हो तो सोना न खरीदें और विदेश यात्रा न करें।"

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का फोकस क्लियर है कि आतंकवाद का पूरा इंफरस्ट्रक्चर ध्वस्त करना चाहिए। आतंकवाद का देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर असर पड़ता है। ऐसे में एससीओ का मुख्य फोकस सुरक्षा, संपर्क और अवसर पर रहना चाहिए।

आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारत की अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी बताते रहे हैं और कई सारे सवाल उठाते हैं, जबकि फैक्ट यह है कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। अमेरिका और चीन का जीडीपी 4.4 और 2.2 पर है, लेकिन हमारा 7.8 है। जो भविष्य के डेटा हैं वो भी दिखाते हैं कि ग्रोथ 7 फीसदी से ऊपर है। पीएम मोदी की पूरी कोशिश है कि हम देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाएं, परंतु राहुल गांधी लगातार हमारी अर्थव्यवस्था को डेड एकोनॉमी बताते हैं।

जीडीपी ग्रोथ को लेकर प्रधानमंत्री के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि जो इस समय पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात थे, उसके बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था 7.8 फीसदी पर आगे बढ़ रही है। दुनिया पर इसका उल्टा दबाव था। पीएम मोदी ने बिल्कुल ठीक कहा है कि जब भी कोई युद्ध होता है, तो वो मानवता को पीछे ले जाता है। युद्ध पूरे देश की अर्थव्यवस्था को पीछे ले जाता है। इसलिए उन्होंने रूस और ईरान दोनों से शांति की अपील की है।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरपी सिंह ने कहा कि उन्हें जाति और धर्म के अलावा और कोई राजनीति नहीं आती है। एसटीएफ गुंडों के खिलाफ हैं, जो समाज में अशांति फैलाते हैं, लूटपाट करते हैं।

--आईएएनएस

केके/वीसी