Patna Encounter News : पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस विश्नोई गैंग सदस्य परमानंद घायल, अस्पताल में भर्ती

पटना में एनकाउंटर, लॉरेंस विश्नोई से जुड़े अपराधी परमानंद यादव को लगी गोली
बिहार: पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस विश्नोई गैंग सदस्य परमानंद घायल, अस्पताल में भर्ती

पटना: बिहार के पटना में गुरुवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान परमानंद यादव के रूप में हुई है, जो झारखंड के लातेहार का रहने वाला बताया जा रहा है। इसका संबंध कुख्यात लॉरेंस विश्नोई से भी बताया जा रहा है।

मुठभेड़ में घायल आरोपी पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेउर थाना पुलिस द्वारा कुछ अपराधकर्मी पकड़े गए थे। इसके बाद एक अपराधी फरार होने की नीयत से बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था। बेउर थाना ने मसौढ़ी थाना को इसकी सूचना दी गई।

मसौढ़ी थाना पुलिस के मुताबिक एनएच 22 लाला बीघा गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से जाता हुआ देखा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तब वह बाइक से गिर गया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और वह घायल हो गया। घायल होने के बाद उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि परमानंद यादव झारखंड के लातेहार का रहने वाला है। इसका संबंध राहुल सिंह गिरोह से है, जबकि राहुल सिंह गिरोह का संबंध लॉरेंस विश्नोई गिरोह से बताया जा रहा है। अभी पुलिस अनुसंधान कर रही है।

पुलिस ने आगे बताया कि यह भी पता चल रहा है कि यह व्यक्ति पहले विदेश यात्रा कर चुका है। इसके खिलाफ 18-20 से भी ज्यादा हत्या, डकैती, लूट, अपहरण के मामले दर्ज हैं। घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया गया है। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, परमानंद मुख्य रूप से लातेहार जिला के चेतर, चंदवा गांव का निवासी है।

--आईएएनएस

 

 

Related posts

Loading...

More from author

Loading...