Advertisement banner

पुणे : घर के सामने लाठी से हमला, पांच आरोपियों पर मामला दर्ज

पुणे में घर के सामने लाठी से हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार
पुणे:

पुणे, 15 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे के दौंड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के सामने मारपीट हुई है। इस घटना में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, मंगलवार को दौंड तालुका के स्वामीचिचोली गांव में घर के सामने लाठी से मारपीट कर घायल करने की घटना सामने आई। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

घटना को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता बलभिम राजेंद्र कांबळे (उम्र 37 वर्ष) ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे उनके घर के सामने मारपीट हुई।

आरोपी सुभाष रघुनाथ कांबळे और इंद्रप्रस्थ संतोष कांबळे ने शिकायतकर्ता व गवाहों को लाठी से मारपीट कर घायल किया। वहीं, राहुल सुभाष कांबळे, सागर नवनाथ कांबळे और प्रमिला नवनाथ कांबळे ने गवाहों के साथ हाथापाई करते हुए गाली-गलौज की और धमकी भी दी।

इस प्रकरण में दौंड पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस अधिकारी नवनाथ भागवत कर रहे हैं, जबकि मामला दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस हवालदार नितीन चव्हाण ने की है।

मंगलवार को मारपीट का एक दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सामने आया, जहां कुछ लोगों के एक समूह ने लाठियों से पीट-पीटकर 35 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

यह घटना सोमवार रात को मालीपुर गांव से आगे कैथी (मथिया) के पास घटी, जब आरोपियों ने उस मोटरसाइकिल को रोका जिस पर उमेश चौरसिया यात्रा कर रहे थे और उन पर लाठियों से हमला किया। पुलिस के अनुसार, उभाओं थाना क्षेत्र के करणी गांव के निवासी उमेश चौरसिया मालीपुर से पूजा सामग्री लेकर घर लौट रहे थे। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाम करीब 7:45 बजे कैथी इलाके में पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि इलाके में घात लगाकर बैठे बदमाशों के एक समूह ने उनकी मोटरसाइ‌किल रोककर लाठियों से हमला किया। हमलावरों की संख्या चार से छह के बीच बताई जा रही है। उमेश चौरसिया हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें सीर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया।

--आईएनएस

डीके/एबीएम