कल होगी नीट परीक्षा, पेन ले जाने की भी नहीं होगी अनुमति

NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 से 5 बजे तक, वैध ID जरूरी, पेन सेंटर पर मिलेगा
NEET UG 2025

नई दिल्ली: मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए रविवार 4 मई को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक नीट यूजी प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने का दावा है। विद्यार्थियों को पेन लेकर नहीं जाना है। उन्हें सेंटर पर ही पेन दिया जायेगा। परीक्षार्थी को ओरिजिनल आइडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड अथवा 12वीं क्लास का प्रवेश पत्र जिसमें कैंडिडेट की फोटो आ रही हो, इनमें से कोई भी एक आइडी साथ लाना है। नीट के जरिए ही देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस और अन्य विभिन्न अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला होता है। इसके अलावा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिए भी अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा के मार्क्स के जरिए आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस हॉस्पिटल के बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे।