अजमेर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। आगामी निकाय चुनावों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक महिला कार्यकर्ता अनुश्री ने कहा, "मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए हम लोग काफी उत्साहित हैं। सीएम के रोड शो के लिए जयपुर और जोधपुर से भी लोगों की मौजूदगी है। हम लोग रोड शो में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। अजमेर भाजपा गढ़ है, अब की बार हम और मजबूती के साथ भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे।"
जयपुर से आईं आरती राठौर ने कहा, "हम लोग अमजमेर में मतदान करते हैं, इसलिए जयपुर, जोधुर और बीकानेर से आए हैं।"
बीते दिन 5 सितंबर को भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भीलवाड़ा में नगर निगम चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक विशाल रोड शो किया था। दूधधारी गोपाल मंदिर से महाराणा टॉकीज तक आयोजित इस रोड शो को जबरदस्त समर्थन मिला था। मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग और पार्टी कार्यकर्ता रास्ते पर एकजुट हुए। शहर से गुजरते समय कई स्थानों पर लोगों ने मुख्यमंत्री पर फूल बरसाए थे।
रोड शो से पहले, मुख्यमंत्री ने राधा-कृष्ण मंदिर और चारभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना की और राजस्थान की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की थी। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल-इंजन सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में देश और राजस्थान में विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस गति को बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा था कि आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव राजस्थान में विकास की गति को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील की और कहा कि शहरी स्थानीय निकायों में 'ट्रिपल-इंजन सरकार' का गठन राज्य के विकास पथ में एक तीसरा इंजन जोड़ देगा।
--आईएएनएस
एसडी/एएस







