Advertisement banner

Delhi Monsoon 2025: दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, अगले हफ्ते तक बारिश का दौर रहेगा जारी

दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की दस्तक, बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, अगले हफ्ते तक बारिश का दौर रहेगा जारी

नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में बिजली कड़कने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई गई है।

सोमवार को हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) 95 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि मौसम में बदलाव हो सकता है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बिजली गिरने और तेज बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

रविवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन इसके बाद भी उमस कम नहीं हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि 30 जून से 5 जुलाई तक एनसीआर में मौसम में नमी बनी रहेगी और बादल छाए रहेंगे।

1 और 2 जुलाई को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 3 से 5 जुलाई तक भी बारिश या गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।