logo
Advertisement banner

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे ने शपथ ली

मध्य

भोपाल 10 सितंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को लोक भवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य न्यायाधीश कोगजे मध्य प्रदेश के 30 वें चीफ जस्टिस है । अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने देश में 8 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की थी उनमें से एक मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश कोगजे भी हैं ।

भोपाल के लोक भवन के सांदीपनि ने सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल पटेल ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे । इस समारोह के बाद राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य न्यायाधीश कोगजे का स्वागत किया।

मुख्य न्यायाधीश कोगजे जबलपुर उच्च न्यायालय में औपचारिक तौर पर कार्यभार संभालेंगे । मुख्य न्यायाधीश कोगजे इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति रहे हैं । शपथ ग्रहण से पहले राज्यपाल पटेल से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अल्पेश यशवंत कोगजे ने बुधवार को लोकभवन में सौजन्य भेंट की थी।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति कोगजे की पत्नी अर्चना अल्पेश कोगजे उनके साथ थीं।लोकभवन आगमन पर मुख्य न्यायाधिपति कोगजे का अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी उपस्थित थे।

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को नई जिम्मेदारी मिलने की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में लिखा कि आज लोक भवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे जी को शपथ दिलाई। समारोह में सहभागिता कर मुख्य न्यायाधीश कोगजे को हार्दिक बधाई दी।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम