नई दिल्ली: पंजाब के मोहाली कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर सिंह बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने पंजाब पुलिस को आदेश दिए हैं कि तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार कर पेश किया जाए। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में बीजेपी नेता बग्गा की गिरफ़्तारी पर बवाल अब तक जारी है। बीजेपी नेताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को पंजाब पुलिस तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को इस आधार पर गिरफ्तार करने आई थी कि मोहाली में साइबर सेल में उनके खिलाफ एक केस दर्ज हुआ है। इस केस में जांच के लिए बग्गा को 5 बार नोटिस भेजा गया लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद खुद पंजाब पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली के जनकपुरी में उनके आवास पर आई और गिरफ्तार करके ले गई। लेकिन दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने मिलकर तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया।





