Advertisement banner

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा पुलिस की कार्रवाई, आतंकवाद से जुड़ी 1.05 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

जम्मू-कश्मीर में पुलिस की कार्रवाई, आतंकवाद से जुड़ी संपत्ति जब्त
जम्मू-कश्मीर:

श्रीनगर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक कड़े कदम के तहत जम्मू-कश्मीर की कुपवाड़ा पुलिस ने गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 25 के तहत आतंकवाद से जुड़ी 1.05 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है।

यह कार्रवाई कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में की गई है, जो आईपीसी की धाराओं 120-बी, 121-ए, 122 और 123 और यूएपीए की धाराओं 17, 18, 18-ए, 18-बी, 20, 38, 39 और 40 के तहत दर्ज की गई थी।

कुपवाड़ा पुलिस की ओर से जब्त की गई संपत्तियों में 10 कनाल और 7 मरला जमीन शामिल है, जो खविट नंबर 187 मिन और 437 मिन; खाता नंबर 232 मिन, 459 मिन और 34 मिन; और सर्वे नंबर 891 मिन, 892 मिन, 884 मिन, 885 मिन, 886 मिन, 889 मिन, 1181 मिन, 1182 मिन, 1188 मिन, 1190 मिन, 1184 मिन, 1185 मिन, 1186 मिन, 1193 मिन और 1728/870 मिन के अंतर्गत आती है।

इस संपत्ति में सर्वे नंबर 892 के तहत एक तीन मंजिला रिहायशी घर भी शामिल है, जो अब मजीद कुरैशी (निवासी: कचामा, तहसील और जिला कुपवाड़ा, वर्तमान पता: पीओके) का है। इसी तरह 5 कनाल जमीन, जो खविट नंबर 187 मिन और 437 मिन; खाता नंबर 232 मिन और 659 मिन के अंतर्गत आती है।

इसके अलावा, परवेज अहमद कुरैशी (निवासी: कचामा, तहसील: करालपोरा, जिला: कुपवाड़ा, वर्तमान पता: पीओके) की संपत्तियों को भी कानून के तहत जब्त किया गया है।

इन संपत्तियों में सर्वे नंबर 891 मिन, 882 मिन, 884 मिन, 885 मिन, 886 मिन, 887 मिन, 889 मिन, 1181 मिन, 1182 मिन, 1189 मिन, 1190 मिन, 1184 मिन, 1186 मिन, 1193 मिन और 1188 मिन शामिल हैं, साथ ही सर्वे नंबर 889 मिन के तहत एक मंजिला रिहायशी घर भी जब्त किया गया है।

इन संपत्तियों की पहचान आतंकवाद से हुई कमाई के तौर पर की गई है। माना जाता है कि ये संपत्तियां जिले में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और उनमें मदद करने वाले लोगों से जुड़ी हैं।

यह कार्रवाई कुपवाड़ा पुलिस की उन कोशिशों का हिस्सा है, जिनका मकसद आतंकवाद को समर्थन देने वाले नेटवर्क को खत्म करना और गैर-कानूनी व आतंकवादी गतिविधियों में मदद करने वाले वित्तीय और लॉजिस्टिकल सिस्टम को रोकना है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम