Virendra Sachdeva Statement : मणिपुर के सीएम बने युमनाम खेमचंद, दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने दीं शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने युमनाम खेमचंद के नेतृत्व में मणिपुर के विकास पर जताया भरोसा
मणिपुर के सीएम बने युमनाम खेमचंद, दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी के मागदर्शन और आपके नेतृत्व में मणिपुर विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दिल्ली भाजपा चीफ ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर युमनाम खेमचंद को बधाई। पीएम मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और आपके सक्षम नेतृत्व में, मुझे विश्वास है कि मणिपुर विकास, शांति और समावेशी समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। पूरी टीम को मणिपुर के लोगों की सेवा में एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर युमनाम खेमचंद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पीएम मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन तथा आपके कुशल नेतृत्व में मणिपुर निश्चित रूप से विकसित और समृद्ध राज्य के लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर होगा। सर्वांगीण विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए मणिपुर आने वाले समय में प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करेगा, ऐसा पूर्ण विश्वास है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका कार्यकाल राज्य के लिए सुखद, सफल और ऐतिहासिक सिद्ध हो।

यूपी भाजपा चीफ पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने पर युमनाम खेमचंद को हार्दिक बधाई एवं शुभकमनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में मणिपुर विकास, सुशासन और स्थिरता की दिशा में नई ऊंचाइयों को छुएगा। आपका अनुभव, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर युमनाम खेमचंद सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यह टीम मणिपुर को विकास, शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

--आईएएनएस

 

 

Related posts

Loading...

More from author

Loading...